मतदान के दौरान हुई लड़ाई,झगड़े,मारपीट पर भी रोष जताया
हरिद्वार। मतदान संपन्न होने के बाद रोड़ धर्मशाला स्थित कांग्रेस के मुख्य चुनाव कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी पार्षद प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में शनिवार को होने वाली मतगणना पर चर्चा की गई। इसके साथ ही मतदान के दौरान हुई लड़ाई,झगड़े,मारपीट पर भी रोष जताया गया। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि मतगणना के समय सभी पार्षद प्रत्याशी और प्रतिनिधि सचेत रहें। किसी भी टेबल पर कोई आपत्ति हो तो अपने नेताओं को सूचित करें। पूरी ताकत से मतगणना स्थल पर जाएं। मुरली मनोहर ने कहा कि बीजेपी सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करेगी जिसका पुरजोर डटकर बिना डरे विरोध करना है।मतदान के दिन की घटना बहुत शर्मनाक और निंदनीय है। मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी बालियान के प्रतिनिधि वरुण बालियान ने कहा कि बीजेपी चुनाव हार रही है और मतदान के दिन उसकी बौखलाहट साफ दिखाई दी। अभी तक सभी ने बहुत अच्छा चुनाव लड़ा,अब मतगणना पर ध्यान केंद्रित करें। बीजेपी चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। चुनाव कांग्रेस के पक्ष में है और जनता ने वोट भी कांग्रेस प्रत्याशियों को दिया है। अशोक शर्मा ने कहा कि पिछली बार भी बीजेपी ने मतगणना के दौरान अधिकारियों पर दबाव बनाया था,लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सतर्कता के कारण कुछ गलत नहीं होने दिया गया। बैठक में राजबीर सिंह चौहान,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना,महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी,अंजू मिश्रा,सोम त्यागी,तरुण व्यास,नीतू बिष्ट,अश्विन कौशिक,जतिन हांडा,उदयवीर सिंह चौहान,नरेश सेमवाल,उत्कर्ष वालिया,सतेन्द्र वशिष्ठ,मनोज जाटव,वीरेंद्र भारद्वाज,उपेंद्र कुमार, मकबूल कुरेशी,अमन शर्मा,तीरथ पाल रवि,पुनीत कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
फोटो नं.8-महिला हाकी खिलाड़ियों के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या
खेलमंत्री रेखा आर्या ने कबड़ी व हाकी प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा
खिलाड़ियों से मिलकर बढ़ाया हौसला
हरिद्वार। अगली बार जब मेरे साथ सेल्फी लो तो आपके गले में मेडल होना चाहिए। शुक्रवार को यह बात खेल मंत्री रेखा आर्या ने रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों का हौसला बढाते हुए कही। खेलमंत्री रेखा आर्या शुक्रवार को 38वें राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने वाली प्रदेश की कबड्डी और हॉकी टीमों के खिलाड़ियों से मिलने रोशनाबाद पहुंची। उन्होंने कबड्डी और हॉकी प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। खेल मंत्री ने दोनों खेलों की महिला व पुरुष टीमों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान खेल मंत्री ने लड़कियों के साथ कुछ देर हॉकी भी खेली। खिलाड़ियों के कहने पर खेल मंत्री ने उनके साथ फोटो खिचाई। इस अवसर पर खेलमंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सभी खिलाड़ी अपना एकमात्र लक्ष्य राष्ट्रीय खेलों में मेडल जीतने को बना लें और पूरी एकाग्रता के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने में जुट जाएं। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ी सिर्फ अपने खेल पर फोकस रखें। उनका भविष्य संवारने की गारंटी सरकार की है। इसके बाद खेलमंत्री ने पुलिस लाइन में डेमो गेम क्लारिपट्टू के आयोजन स्थल का भी निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने खेलमंत्री को बताया कि यह आयोजन स्थल 25 जनवरी को वेन्यू मैनेजर के हैंड ओवर कर दिया जाएगा। इस अवसर पर खेल मंत्री के साथ जिला खेल अधिकारी शबाली गुरुंग व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
जो बनाया है उसे संवारेंगे भी हम
रोशनाबाद के वंदना कटारिया स्टेडियम में पत्रकारों से बात करते हुए खेलमंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेल कराने के मद्देनजर हमने जो खेल सुविधाएं स्थापित की है। उनकी देखभाल की भी सरकार को पूरी चिंता है।उन्होंने कहा कि हमने जो खेल अवस्थापनाएं तैयार की हैं। उन्हें सुचारू और सुरक्षित रखने के लिए भी पॉलिसी बनाई जा रही है। खेलमंत्री ने कहा कि पहले कुछ लोग यह सवाल उठा रहे थे कि हम समय रहते स्टेडियम और अन्य सुविधाएं बना पाएंगे या नहीं।लेकिन अब सवाल किया जाता है कि उनकी देखभाल कैसे होगी। सवाल का बदल जाना भी सरकार की उपलब्धि को ही दिखता है।
ओलंपिक इवेंट कराना है अगला सपना
खेलमंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में हम सभी इवेंट अपने प्रदेश में ही कराने में सक्षम हो गए हैं,यह क्षेत्रफल के लिहाज से छोटे राज्य उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि हमने जिस तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं तैयार की है।इसका लाभ भविष्य में मिलेगा। खेलमंत्री रेखा आर्या ने आशा जताई कि अगर 2036में भारत को ओलंपिक की मेजबानी मिलती है तो इनमें से कुछ इवेंट अपने यहां कराने की दावेदारी उत्तराखंड भी कर सकेगा।
फोटो नं.9-पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस नेता
कांग्रेस ने की मतगणना में निष्पक्षता बरतने की मांग,प्रशासन से मांग
हरिद्वार। कांग्रेस नेताओं ने निकाय चुनाव के लिए होने वाले मतगणना में पूरी तरह से निष्पक्षता बरतने की मांग की है। मतगणना में हेराफेरी करने का अंदेशा जताते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि मतगणना के दौरान यदि हेराफेरी का प्रयास किया गया तो कांग्रेसजन उसका मुहतोड जबाव देगी। प्रशासन,भाजपा की किसी भी साजिश का मुहतोड जबाव दिया जायेगा। कांग्रेसजन डरने वाले नही,डटकर करेंगे मुकाबला,भले ही जान देना पड जाये। मतगणना प्रक्रिया पर निगाह रखने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व विधायकों का बुलाया गया है। शुक्रवार को प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर,महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग,वरिष्ठ नेता अरविन्द शर्मा, मनोज सैनी,वरूण बालियान,ब्लॉक अध्यक्ष विकास चन्द्रा ने कहा कि कांग्रेस को अंदेशा है कि भाजपा मतगणना के दौरान धांधली कर सकती है। लेकिन मतगणना में धांधली के किसी भी प्रयास का डटकर मुकाबला किया जायेगा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव में भाजपा ने धन बल का जमकर प्रयोग किया। कांग्रेस नेताओं द्वारा सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कोई कारवाई नही की। आरोप लगाया कि पुलिस संरक्षण मे पैसा और शराब हर वार्ड में बटवाया गया। कहा कि मतदान के दिन शहर में जो माहौल बना रहा, ऐसा पहले कभी नही बना। लेकिन मतदान के दिन जैसा महौल मतगणना के दौरान बनाने का प्रयास किया गया तो मुहतोड जवाब दिया जायेगा। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास संसाधनों की कमी रही। इसके बावजूद चुनाव में शहर की जनता ने भरपूर समर्थन दिया है। कहा कि मतदान के दौरान डाले गये मतों की सही तरीके से गिनती हो। इसके लिए कांग्रेस राज्य निर्वाचन आयोग एवं प्रशासन से अपेक्षा करती है। कांग्रेसजनों ने कहा कि इस बार आम मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिला। आम जनता ने कॉरिडोर के खिलाफ मतदान किया है। शहर को नशामुक्त करने के लिए मतदान किया है जिसे जाया नही करने देगे। मतगणना में किसी भी प्रकार की धांधली का मुहतोड जबाव दिया जायेगा। वार्ता के दौरान कई अन्य कांग्रेसजन भी मौजूद रहे।














