क्राइम न्यूज़: जनपद हरिद्वार में अवैध धंधा करने वालों की घर पकड़

Listen to this article

अभियान चलाकर नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से शराब का धंधा कर रहे 7 दबोचे

हरिद्वार: अवैध रूप से शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने 7लोगों को गिरफ्तार कर देशी शराब माल्टा के 215 ट्रैट्रा पैक बरामद किए हैं। छापामारी कर दबोेचे गए विष्णु पुत्र विनोद उर्फ दुल्लू निवासी कुंजगली खडखडी के कब्जे से 30टैट्रा पैक,आशु गुप्ता उर्फ घोंचू पुत्र सिन्धू गुप्ता निवासी-विकास कलोनी गली न.-2 मायापुर के कब्जे से 26टैट्रा पैक,सुनील पुत्र समय सिंह निवासी-काशीपुरा मन्सा देवी रोपवे मार्ग 32टैट्रा पैक,राहुल पुत्र राजा चंचल निवासी जोगिया मण्डी भूरे की खोल निकट मंशा देवी मन्दिर 26टैट्रा पैक, धनीराम पुत्र रामनरेश निवासी-ग्राम सिकन्दरपुर थाना बेटा गोकुल जिला हरदोई उ0प्र0,हाल पता-झुग्गी झोपडी रोडीवेलवाला 44टैट्रा पैक,शुभम सिंह पुत्र सोमपाल निवासी-गोविन्दपुरी राजीव नगर कालोनी 27टैट्रा पैक,मनोज थापा पुत्र राजबीर थापा निवासी-झुग्गी झोपडी रोडीवेलवाला के कब्जे से 30टैट्रा पैक बरामद हुए हैं।सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।

लक्सर पुलिस ने स्मैक समेत दो तस्कर दबोचे

हरिद्वार: कोतवाली लक्सर पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। अलग- अलग स्थान से गिरफ्तार किए गए तस्करों के कब्जे से 10.71ग्राम स्मैक बरामद हुई है। एसएसपी द्वारा सभी थाना,कोतवाली प्रभारियों को नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए की जा रही चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने साजिद अली पुत्र शहंशाह अली निवासी ग्राम गाड़ोवाली पथरी व दीपक कौशिक पुत्र नरेश कौशिक निवासी सर्वप्रिय बिहार कॉलोनी कनखल को दबोच लिया। साजिद अली के कब्जे से 6.46ग्राम स्मैक व इलैक्ट्रानिक तराजू और दीपक कौशिक के कब्जे से 4.25ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई लोकपाल परमार, एसआई नवीन सिंह चौहान,एएसआई रंजीत नौटियाल,कांस्टेबल मनोज शर्मा,हिमांशु चौधरी, प्रकाश खनेंडा शामिल रहे।

शराब तस्करी कर रहा स्कूटी सवार गिरफ्तार

हरिद्वार: कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने स्कूटी से शराब तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी के कब्जे से देशी शराब के 52टैट्रा पैक बरामद हुए हैं। लालपुर नहर पटरी के पास चैकिंग के दौरान पुलिस ने स्कूटी सवार को रोकर तलाशी ली तो स्कूटी में देशी शराब के पैकेट बरामद हुए।पूछताछ में स्कूटी सवार ने अपना नाम अखिलेश कुमार पुत्र सनेही लाल निवासी कुशा घाट चौक कोतवाली नगर बताया। शराब बरामद होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

मोबाइल फोन चोरी कर खाते से रूपए निकालने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार: कोतवाली लक्सर पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी कर खाते से रूपए निकालने के मामले में एक शातिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित का मोबाइल फोन चोरी कर यूपीआई के माध्यम से खातेे से रूपए निकाल लिए थे। बृहस्पतिवार को निरंजनपुर लक्सर निवासी अंकित कुमार ने पुलिस तहरीर देकर बताया कि 23 फरवरी को रायसी से निरंजनपुर जाने वाले रास्ते पर अज्ञात व्यक्ति ने पीड़ित का मोबाईल फोन चोरी कर खाते से यूपीआई के जरीये 80000रुपये निकाल लिये। शिकायत पर मुकद्मा दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए आशु पुत्र अरविन्द निवासी ग्राम महाराजपुर खुर्द लक्सर रायसी क्षेत्र से केवलपुरी जाने वाले रास्ते पर चोरी के मोबाइल व यूपीआई के माध्यम से निकाली गयी रकम के साथ दबोच लिया। पुलिस टीम में एसआई कमलकांत रतूड़ी,कांस्टेबल अनूप पोखरियाल, अनिल वर्मा शामिल रहे।