विवेक विहार व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

Listen to this article

समाज और स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं व्यापार मंडल-मदन कौशिक

हरिद्वार: विवेक विहार व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों शहर अध्यक्ष बलराम सेठ, उपाध्यक्ष आशीष वर्मा,अंकित रघुवंशी,महामंत्री ऋषभ शर्मा,कोषाध्यक्ष आदित्य बंसल,मंत्री अरुण चंदेरिया,आशीष त्यागी,संगठन मंत्री अभिनव वर्मा,समीर सक्सेना,मीडिया प्रभारी विवेक शर्मा,ऑडिटर मुकेश वर्मा,संरक्षक डा.विशाल गर्ग,प्रभात किशोर घिल्डियाल को शहर महामंत्री अमन शर्मा ने पद के प्रति निष्ठा की शपथ दिलायी। इस अवसर पर नगर विधायक मदन कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर बधाई देते हुए कहा कि व्यापार मंडल समाज और स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएगी। विशेष अतिथि मेयर किरण जैसल ने कहा कि व्यापारियों की भागीदारी से शहर का समग्र विकास संभव है।उन्होंने व्यापारियों से शहर की सफाई, यातायात व्यवस्था और पर्यावरण को लेकर सहयोग की अपील भी की।पर्यटन सलाहकार उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि हरिद्वार एक महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्यटन स्थल है।जहां व्यापारिक गतिविधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।उन्होंने व्यापारियों को ईमानदारी और सेवा भावना के साथ काम करने का संदेश दिया। नवनियुक्त अध्यक्ष बलराम सेठ ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है,उसे पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाएंगे। उन्होंने व्यापारियों के हितों की रक्षा,बाजार में अनुशासन और एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया। संरक्षक डा.विशाल गर्ग ने कहा कि सभी पदाधिकारी एकजुट होकर व्यापारी हितों के लिए प्रयास करें।व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान मे रखा जाए व्यपारियों के हितों में सभी को प्रयास करने होगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर और संचालन जिला उपाध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर,जिला महामंत्री प्रदीप कालरा,शहर महामंत्री अमन शर्मा,कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा,प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी विजय शर्मा,तहसील अध्यक्ष राहुल कांडपाल,नागेश वर्मा,राजन सेठ,पार्षद विवेक भूषण,वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा आदि मौजूद रहे।