हरिद्वार में द्वादश ज्योतिर्लिंग और सिद्धिविनायक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 21 अप्रैल से

Listen to this article

हरिद्वार के शिवालिक नगर में द्वादश ज्योतिर्लिंग और भगवान सिद्धिविनायक की स्थापना 21 अप्रैल से शुरू हो रहे पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में की जाएगी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी के आचार्य पंडित रामानंद दूबे के नेतृत्व में विद्वान पंडितों द्वारा यह अनुष्ठान संपन्न होगा।
महोत्सव का शुभारंभ 21 अप्रैल को प्रायश्चित और जल यात्रा के साथ होगा, जबकि 25 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा, महापूजा और विसर्जन के साथ समापन होगा। इस कार्यक्रम में महंत महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव जी महाराज मुख्य अतिथि होंगे, साथ ही स्थानीय विधायक और गणमान्य व्यक्ति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। श्री शिव मंदिर समिति (रजि.) शिवालिक नगर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान विकास मेहता हैं।