प्रशांत रावत, संजय कुमार उपाध्यक्ष संयुक्त रूप से निर्वाचित
देहरादून: उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) की वर्ष 2025-26 हेतु नई कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हो गए हैं। सूचना विभाग के उप निदेशक श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा मुख्य चुनाव अधिकारी, सहायक चुनाव अधिकारी श्री विजय कुमार, रामसिंह परजोली की देखरेख में संघ के चुनाव संपन्न हुए।
चुनाव नतीजों की घोषणा के अनुसार, कैलाश रावत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं, जिन्हें 52 मत प्राप्त हुए। चुनाव अधिकारी श्री मनोज श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी।
नई कार्यकारिणी का विवरण:
* अध्यक्ष: कैलाश रावत
* उपाध्यक्ष (संयुक्त रूप से): प्रशांत रावत, संजय कुमार (प्रत्येक को 34-34 मत मिले)
* महामंत्री: अंकित कुमार (51 मत प्राप्त हुए)
* संयुक्त मंत्री: श्रीमती पांशु (निर्विरोध निर्वाचित)
* कोषाध्यक्ष: राकेश कुमार धीमान (निर्विरोध निर्वाचित)
* संगठन मंत्री: सत्येंद्र विजल्वाण (45 मत प्राप्त हुए)
* संयोजक/ऑडिटर: अरुण कुमार (निर्विरोध निर्वाचित)
* प्रचार मंत्री: बहादुर सिंह कन्याल (निर्विरोध निर्वाचित)
* कार्यकारिणी सदस्य: बालम सिंह नगरकोटी (निर्विरोध निर्वाचित)
नव निर्वाचित अध्यक्ष कैलाश रावत ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि नई कार्यकारिणी द्वारा एक स्वर में यह संकल्प लिया गया है कि विभागीय कार्मिकों से संबंधित मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उच्च स्तर पर बात करने का आश्वासन दिया। श्री रावत ने यह भी बताया कि जल्द ही एक मांग पत्र तैयार कर उच्चाधिकारियों को दिया जाएगा। उन्होंने विभाग से यह भी मांग की कि जल्दी से जल्द विभाग का पुनर्गठन किया जाए।
नव निर्वाचित महामंत्री श्री अंकित कुमार ने कहा कि विभागीय हित में ठोस कार्ययोजना तैयार कर इस बात पर जोर दिया जाएगा कि जनपदीय कार्यालयों का ढांचा बढ़ाया जाए। नई निर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा सभी कार्मिक साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।














