
हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय को नए कुलाधिपति के रूप में एस. के. आर्य मिल गए हैं। उनके पदभार ग्रहण करने की सूचना केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को दी गई। आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली के महामन्त्री विनय आर्य की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री और मंत्रालय के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
इस बदलाव से पूर्व कुलाधिपति सतपाल सिंह को दोबारा जिम्मेदारी नहीं मिल पाई, जिससे उन्हें और उनके समर्थकों को झटका लगा है। माना जा रहा है कि इसका असर सतपाल सिंह के करीबी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पर भी पड़ेगा। इस घटनाक्रम से विश्वविद्यालय की राजनीति में अब एक नया मोड़ आने की उम्मीद है।













