21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम चमोली जिले के भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ 10 देशों के राजदूत और एक हज़ार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। निदेशक आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि कार्यक्रम की व्यापकता को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूरे प्रदेश में भी 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्य स्तर पर मनाया जाएगा।
2025-05-27












