देहरादून जीआरपी, आरपीएफ और एसओजी जीआरपी की संयुक्त टीम ने ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से जहरखुरानी के आरोप में दो व्यक्तियों, प्रताप सिंह कुशवाहा (49) और किशन (35) को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ₹3500 नकद और 159 नशीली Lorazepam टैबलेट्स बरामद हुई हैं।
जांच सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए की गई. देहरादून जीआरपी की कप्तान आईपीएस तृप्ति भट्ट ने टीम को इस सफलता पर बधाई दी है।
प्रताप सिंह कुशवाहा, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और उसका आपराधिक इतिहास लंबा है, जिसमें आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, चोरी और लूट के मामले शामिल हैं। वह अलीगढ़ कोर्ट में एक वकील के चैंबर में सफाई का काम करता था। किशन, सुपौल, बिहार का निवासी है और नोएडा में टाइल्स लगाने का काम करता है। दोनों की दोस्ती ठेले पर हुई थी।
इस सफल अभियान में देहरादून जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार, चौकी प्रभारी जीआरपी ऋषिकेश आनंद गिरी, उप-निरीक्षक प्रीति सैनी, उप-निरीक्षक लव कुश कुमार (आरपीएफ CIB/MB), सहायक उप-निरीक्षक संजीव कुमार (आरपीएफ CIB/MB), हेड कांस्टेबल विनेश पंवार, कांस्टेबल मनीष राठी, कांस्टेबल सतीश भट्ट, हेड कांस्टेबल करुणेश (एसओजी जीआरपी), हेड कांस्टेबल अरविंद (एसओजी जीआरपी), हेड कांस्टेबल अमित (एसओजी जीआरपी), कांस्टेबल मनोज (एसओजी जीआरपी), कांस्टेबल विनित कुमार (एसओजी जीआरपी) और कांस्टेबल दीपक चौधरी (एसओजी जीआरपी) शामिल थे ।
2025-06-26













