हरिद्वार में ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान का आरोप: बिना नियमावली हटाया पद से

Listen to this article

मारपीट की, जातिसूचक शब्द कहे,और यूनियन कार्यालय से जबरन बेदखल किया

हरिद्वार, 1 जुलाई: बस स्टैंड ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान अरविंद कुमार ने यूनियन के पूर्व अध्यक्ष पर बिना किसी नियमावली के उन्हें प्रधान पद से हटाने और यूनियन कार्यालय पर जबरन कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है।
आज प्रेस क्लब में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए, अरविंद कुमार ने बताया कि वे यूनियन के विधिवत निर्वाचित अध्यक्ष हैं और उनका कार्यकाल सितंबर में समाप्त होना है। उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार को यूनियन के पूर्व अध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की, उन्हें जातिसूचक शब्द कहे और यूनियन कार्यालय से जबरन बेदखल कर दिया।
अरविंद कुमार, जो अनुसूचित जाति समाज से हैं, ने कहा कि उन्हें दबंगई से हटाया जा रहा है, जबकि उनका तीन माह का कार्यकाल अभी बाकी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चालकों को डरा-धमकाकर विरोधी पक्ष में हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस पर भी मदद न करने का आरोप लगाया और कहा कि वे जल्द ही जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे।
इस पत्रकार वार्ता में ऑटो यूनियन के उपाध्यक्ष महेश कुमार मुन्ना, सचिव दुर्गेश, कोषाध्यक्ष गजेंद्र, महामंत्री सतेंद्र, राम प्रकाश, प्रमोद चौहान, अजय राजपूत, नरेश धनगर, रामविलास, हरिओम, प्रिंस, सुमित, मांगेराम, पवन, देवदत्त, सुनील, और गोविंद सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।