अल्मोड़ा में 1-31 जुलाई तक ‘हरेला महोत्सव’ के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान

Listen to this article

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा द्वारा 1 जुलाई से 31 जुलाई तक अल्मोड़ा जनपद में “हरेला महोत्सव” मनाया जाएगा। सचिव शचि शर्मा के आदेशानुसार, इस दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों, स्कूलों और कॉलेजों में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए आम जनता को जागरूक करने हेतु जागरूकता शिविर, रैलियां, नुक्कड़ नाटक, ड्राइंग और स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।