जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी मोदनारायणाचार्य ने की घोषणा
हरिद्वार। भूपतवाला स्थित रामानुज कोट आश्रम के दिवंगत पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य त्रिदंडी स्वामी श्री शेषनारायणाचार्य जीयर महाराज की पुण्यतिथि पर हरिद्वार में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वामी दामोदराचार्य, दिव्यांश वेदांती महाराज को आश्रम के नए उत्तराधिकारी के रूप में घोषित किया गया।
रामानुज कोट आश्रम के पीठाधीश्वर महंत स्वामी मोदनारायणाचार्य ने यह घोषणा की, जिसका सभा में मौजूद सभी गणमान्य संतों, महंतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों और राजनीतिक हस्तियों ने स्वागत किया और स्वामी दामोदराचार्य को शुभकामनाएं दीं।
इस श्रद्धांजलि सभा में बाबा हठयोगी, स्वामी ऋषिश्वरानंद, महंत दुर्गादास और अन्य कई प्रमुख संत-महंत उपस्थित थे। सभी ने ब्रह्मलीन जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी शेषनारायणाचार्य महाराज को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी मोदनारायणाचार्य ने की और संचालन स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने किया। इस दौरान महंत दुर्गादास, स्वामी दिनेश दास, प्रहलाद दास, चिन्ना स्वामी, आशुतोष महाराज, लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी, मुकुल नारायण झा, विकास कुमार झा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।













