देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर प्रदेशवासियों,विशेषकर पूर्वांचल समाज के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति,लोक आस्था,पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम पर्व है।भगवान सूर्य की उपासना और छठी मइया की आराधना को समर्पित यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण,अनुशासन,संयम तथा समर्पण का संदेश देता है।यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के साथ ही समाज में प्रेम,सद्भाव और आपसी एकता की भावना को भी प्रगाढ़ बनाता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा हमारी विविधतापूर्ण संस्कृति की सुंदरता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने भगवान सूर्य देव एवं छठी मइया से समस्त प्रदेशवासियों के सुख,समृद्धि,उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना करते हुए प्रार्थना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा,सकारात्मकता और सुख-समृद्धि लेकर आए।
साथ में फोटो नम्बर 17
उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल और नर्सिंग शिक्षा का दायरा
धामी सरकार के कार्यकाल में तीन नए मेडिकल और तीन नर्सिंग कॉलेज शुरू, प्रदेश में एमबीबीएस की 1700 और नर्सिंग की 11,495 सीटें
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के दौरान उत्तराखंड में ना सिर्फ स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हुई हैं,बल्कि चिकित्सा शिक्षा के अवसर भी बढ़े हैं।प्रदेश को गत पांच वर्षों में तीन नए राजकीय मेडिकल कॉलेज और तीन राजकीय नर्सिंग कॉलेजों की सेवाएं मिलनी शुरु हो गई हैं।इससे प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा का दायरा बढ़ने के साथ युवाओं के लिए मेडिकल और नर्सिंग की पढ़ाई के अवसर भी बढ़े हैं।वहीं,आम लोगों को कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने वाली अटल आयुष्मान योजना और राज्य कर्मचारियों की गोल्डन कार्ड योजना के लिए अनुपूरक बजट में अतिरिक्त धनराशि का प्रावधान किया गया है।प्रदेश में वर्तमान में छह राजकीय मेडिकल कॉलेज संचालित हैं।इनमें देहरादून,हल्द्वानी,श्रीनगर,अल्मोड़ा,पिथौरागढ़ और हरिद्वार शामिल हैं।अल्मोड़ा,पिथौरागढ़ और हरिद्वार मेडिकल कॉलेज की शुरुआत धामी सरकार के कार्यकाल में हुई है।इन छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 675सीटें उपलब्ध हैं।रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी पूरा हो चुका है।यहां 100एमबीबीएस सीटों की अनुमति मिलने पर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़कर 775हो जाएगी।निजी क्षेत्र के चार मेडिकल कॉलेजों की 900 और एम्स ऋषिकेश की 125सीटों को मिलाकर प्रदेश में एमबीबीएस की कुल क्षमता करीब 1700सीटों तक पहुंच गई है।चिकित्सा सेवाओं के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने के उद्देश्य से नर्सिंग शिक्षा का भी विस्तार किया गया है। जुलाई 2021 के बाद प्रदेश में तीन राजकीय नर्सिंग कॉलेज स्थापित हुए हैं।इनके माध्यम से बीएससी नर्सिंग,एमएससी नर्सिंग सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में 321सीटों की बढ़ोतरी हुई है। अब राजकीय नर्सिंग संस्थानों में कुल 879सीटें हैं,जबकि निजी संस्थानों में 10,616सीटें उपलब्ध हैं।इस तरह सरकारी और निजी क्षेत्र को मिलाकर नर्सिंग पाठ्यक्रमों की कुल सीटें 11,495 हो गई हैं।नर्सिंग शिक्षा को रोजगार से जोड़ने के लिए विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।इसके तहत वर्ष 2023 में दो बैचों के 60अभ्यर्थियों को जापान और वर्ष 2025 में 13अभ्यर्थियों को जर्मनी में रोजगार मिला।स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए सरकार ने अनुपूरक बजट के जरिए भी कुल 225करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।आम जनता को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने वाली अटल आयुष्मान योजना के लिए 100करोड़ रुपये रखे गए हैं।वहीं,राज्य कर्मचारियों को कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने वाली गोल्डन कार्ड योजना के लिए 125करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।वहीं चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए भी करीब 160करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।यह धनराशि पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेजों सहित नर्सिंग कॉलेजों से संबंधित कार्यों पर खर्च की जाएगी।मुख्यमंत्री,पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि उत्तराखंड के हर क्षेत्र तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें और प्रदेश के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के अधिक से अधिक अवसर मिलें।बीते पांच वर्षों में तीन नए मेडिकल और तीन नर्सिंग कॉलेज शुरू करना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।अटल आयुष्मान और गोल्डन कार्ड योजनाओं के माध्यम से कैशलेस उपचार सुनिश्चित करने के साथ चिकित्सा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को भी मजबूत किया जा रहा है।
जर्मन नागरिक ने हरिद्वार पुलिस का जताया आभार, खोया कीमती सामान सकुशल बरामद
हरिद्वार। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट निवासी वैलेंटाइन हावेका का गुम हुआ कीमती सामान हरिद्वार पुलिस ने सकुशल बरामद कर उन्हें सुपुर्द किया। सामान वापस मिलने पर जर्मन नागरिक ने हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया।जर्मनी निवासी वैलेंटाइन हावेका 25 अक्टूबर 2026 को भारत भ्रमण के लिए हरिद्वार आए थे।30अक्टूबर को परमार्थ घाट,भूपतवाला स्थित गंगा किनारे साधना करते समय उनका कीमती सामान,जिसमें पासपोर्ट, कैमरा एवं 800यूरो की नकदी शामिल थी,कहीं गायब हो गया।इस संबंध में विदेशी नागरिक द्वारा चौकी सप्तऋषि, कोतवाली नगर हरिद्वार में सूचना दी गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए सामान की तलाश शुरू की। पुलिस के अथक प्रयासों से गुम हुआ समस्त कीमती सामान सकुशल बरामद कर 14 नवंबर को जर्मन नागरिक को सुपुर्द किया गया।
2026-11-14















