कलियर थाना के नए भवन का शिलान्यास
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर सदन चौक, कांवड़ पटरी, कलियर में नवसृजित थाना भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया और शिलान्यास किया। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही स्थाई नए थाना भवन की मांग पूरी हुई। यह नया भवन सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। शिलान्यास पर स्थानीय जनता ने खुशी व्यक्त की।
कोतवाली गंगनहर परिसर में चार मंजिला आवासीय भवन की सौगात
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने अधिकारियों के साथ कोतवाली गंगनहर पहुंचकर पुलिस कर्मियों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की। कोतवाली परिसर में सभी सुविधाओं से युक्त चार मंजिला आवासीय भवन का निर्माण किया जाएगा। इससे पुलिस कर्मियों को अपने परिवार के साथ कोतवाली परिसर में ही रहने की सुविधा मिलेगी, जिससे वे अपनी ड्यूटी का और बेहतर तरीके से निर्वहन कर सकेंगे।
शिलान्यास कार्यक्रम में प्रमुख पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति
कलियर थाना भवन के शिलान्यास और कोतवाली गंगनहर में आवासीय भवन की सौगात देने के कार्यक्रम के दौरान कई वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। उपस्थित अधिकारियों में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की, एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, एएसपी ज्वालापुर जितेंद्र चौधरी, एएसपी/क्षेत्राधिकारी सदर निशा यादव, क्षेत्राधिकारी रुड़की नरेंद्र पंत, क्षेत्राधिकारी मंगलौर विवेक कुमार, क्षेत्राधिकारी भगवानपुर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी, और क्षेत्राधिकारी लक्सर नताशा सिंह शामिल थे।
नशा मुक्ति और अपराध की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाएं युवा – एसएसपी

हरिद्वार/धनौरी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने कहा कि नशामुक्ति और अपराध की रोकथाम में युवाओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।युवा पीढ़ी को नशे से पूरी तरह दूर करने के लिए हरिद्वार पुलिस कृत संकल्प है।शुक्रवार को हरि ओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी हरिद्वार में बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने कहा कि बाल दिवस का यह अवसर उनके लिए यादगार बन गया है। अपने पूरे सेवा काल में वह पहली बार किसी स्कूल-कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं नशा मुक्ति और साइबर अपराध की रोकथाम जैसे मामलों में पुलिस के बड़े मददगार साबित हो सकते हैं।एसएसपी ने महाविद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। एसपी ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि अति पिछड़े क्षेत्र में स्थित इस महाविद्यालय के संस्थापक ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी प्रयास किया है।जिसका परिणाम है कि यहां पढ़ने वाले बच्चों में अधिकतर छात्राएं हैं।हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ अजयवीर सिंह पुंडीर ने कहा कि इस महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।वरिष्ठ अधिकारियों के आगमन से छात्र- छात्राओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी।योगाचार्य डॉ.अंकित सैनी ने कहा कि बाल दिवस पर बच्चों को सही मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है इससे बड़ा उपहार उनके लिए कोई दूसरा नहीं हो सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति की सचिव सुमन देवी एवं संचालन प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार ने किया।महाविद्यालय प्रबंध समिति की ओर से एसएसपी और एसपी ग्रामीण को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर डॉ.निशा रानी,डॉ.राहुलदेव,डॉ अंजली ,डॉ मीनाक्षी सैनी आदि उपस्थित रहे।














