हरिद्वार संक्षिप्त: हरिद्वार जनपद में आज की मुख्य खबरें, यहां देखें

Listen to this article

तंबाकू सेवन के प्रति जागरूकता अभियान

चिन्मय डिग्री कॉलेज, हरिद्वार में जिला चिकित्सालय द्वारा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एक व्याख्यान आयोजित किया गया। सोशल वर्कर विनोद कुमारी ने छात्र-छात्राओं को तंबाकू के सेवन से होने वाले हानिकारक दुष्प्रभावों, जैसे कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की समस्याएँ, और आँखों की रोशनी में कमी (मोतियाबिंद का खतरा) के बारे में जागरूक किया। उन्होंने युवाओं से नशे की लत से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान रैपिड क्विज में तेज़ उत्तर देने वाले 10 छात्र-छात्राओं को टीशर्ट और कैप देकर सम्मानित किया गया।

जापान के बालाकुंभ गुरु मुनि महामंडलेश्वर बने

हरिद्वार के पंचायती श्रीनिरंजनी अखाड़ा में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज की अध्यक्षता में जापान के बालाकुंभ गुरु मुनि का महामंडलेश्वर पद पर वैदिक रीति से पट्टाभिषेक संस्कार संपन्न हुआ। यह समारोह सनातन धर्म की वैश्विक चेतना का प्रतीक बनकर उभरा। इस दौरान उन्हें संन्यास दीक्षा दी गई। स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने अपने संबोधन में सनातन धर्म के संरक्षण और घटती संत परंपरा पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज को जागरूक होने का संदेश दिया।

सड़क और रपटा निर्माण कार्य का उद्घाटन

ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने ग्राम डालुवाला कला में राज्य योजना के तहत लगभग ₹61 लाख की लागत से बनने वाले मुख्य मार्ग और ₹15 लाख की लागत से नदी पर बनने वाले रपटे (पुलिया) के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। कुल ₹76 लाख की लागत के इस कार्य से 20 साल से बदहाल पड़े मार्ग और रपटे की समस्या दूर होगी, जिससे ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है और वह आम जनता की समस्याओं का समाधान तत्परता से कर रहे हैं।

हमले में घायल युवक ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार

भूपतवाला निवासी सिविल इंजीनियर जतिन गर्ग ने 11 नवंबर की रात जानलेवा हमला करने वाले नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और न्याय की मांग की है। प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान जतिन ने बताया कि बीच-बचाव के दौरान उन पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं (43 टांके) और एक उंगली कट गई। उनके माता-पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और धमकी दे रहे हैं, जिससे परिवार डरा हुआ है।

बिहार चुनाव में NDA की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए और भाजपा की बंपर जीत पर हरिद्वार के भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने जीत को विकास और सुशासन की जीत बताया। नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि जीत ने साबित कर दिया है कि जनता ने जातिवाद-धर्मवाद से ऊपर उठकर एनडीए को समर्थन दिया है। कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में भी 2027 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का संकल्प लिया।

भूमाफिया पर जमीन कब्जाने का आरोप; कांग्रेस ने दिया समर्थन

श्यामपुर कांगड़ी क्षेत्र में कथित भूमाफिया द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा करने के विवाद को लेकर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और अन्य कांग्रेसी नेता पीड़ित राजकुमार के समर्थन में आगे आए हैं। अमन गर्ग ने प्रेस क्लब में आरोप लगाया कि भूमाफियाओं को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है, और पुलिस एक महीने से न्याय की गुहार लगा रहे पीड़ित की मदद नहीं कर रही है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और पीड़ित को न्याय नहीं दिलाया तो उग्र आंद