नर्सिंग छात्रों से नशीले इंजेक्शन बरामद, बाइक सीज

Listen to this article

​हरिद्वार की पथरी थाना पुलिस ने ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो नर्सिंग कॉलेज के छात्रों को भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है।

  • गिरफ्तारी: फेरुपुर चौक क्षेत्र से चैकिंग के दौरान दोनों को पकड़ा गया।
  • बरामदगी: आरोपितों के पास से 744 अवैध नशीले कैप्सूल और 744 डाइक्लोमाईन थर्माडोल के इंजेक्शन बरामद हुए।
  • आरोपित:
    • ​शहजाद, निवासी मोहम्मदपुर कुंहारी, लक्सर (हरिद्वार)।
    • ​अनस पुत्र मुनीफ अहमद, निवासी जसोदरपुर, लक्सर (हरिद्वार)।
  • पहचान: दोनों आरोपी कनखल स्थित एचईसी कॉलेज के नर्सिंग द्वितीय वर्ष के छात्र बताए गए हैं।
  • अन्य कार्रवाई: तस्करी में इस्तेमाल की गई उनकी बाइक भी सीज कर दी गई है।
  • मुकदमा: पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है और इस रैकेट में शामिल अन्य ड्रग्स पैडलरों की तलाश जारी है।