नशा तस्कर को 08.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ धर दबोचा

Listen to this article

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान अवैध रूप से स्मैक बेच रहे रहे एक नशा तस्कर को 8.20ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस द्वारा नशा तस्करो के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अभियान के तहत चैकिंग के दौरान गत दिवस सोमवार को रानीपुर पुलिस ने नदी रफ्टा पुल के पास सुमन नगर से एक आरोपी आरिफ पुत्र शरीफ निवासी नई जामा मस्जिद सलेमपुर कोतवाली रानीपुर को धर दबोच कर आरोपी के कब्जे से कुल 08.20ग्राम अवैध स्मैक (कीमती लगभग50,000/-की बरामदगी की। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा पूछताछ पर बताया कि स्मैक को सलेमपुर से एक व्यक्ति से खरीद कर छोटी -छोटी मात्रा मे नशा करने वाले लोगो को बेचता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शान्ति कुमार, दरोगा अर्जुन कुमार,चौकी प्रभारी सुमननगर ,कां.महेन्द्र तोमर,कां.जयदेव,का.दीपक रावत, शामिल रहे।