जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिले को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से विकासखड बहादराबाद और खानपुर को मिनी हाइड्रोलिक ट्रैक्टर ट्रॉली प्रदान की गई।
- विवरण: मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने विकास भवन परिसर से इन ट्रॉलियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से कूडा उठाने और स्वच्छता अभियान को अधिक प्रभावी बनाने में सहयोग करेगी। इस दौरान जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।












