सोमवती अमावस्या के उपरांत पंतद्वीप मैदान में चलाया गया व्यापक सफाई अभियान, कल भी रहेगा जारी

Listen to this article

सोमवती अमावस्या के उपरांत तीर्थनगरी हरिद्वार में स्वच्छता बनाए रखने के लिए पंतद्वीप मैदान एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में संचालित इस अभियान में आपदा प्रबंधन विभाग, जल निगम, नगर निगम तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने श्रमदान कर क्षेत्र से कूड़ा-करकट हटाया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि विशेष स्वच्छता अभियान 21 जून को भी जारी रहेगा। जिलाधिकारी ने सामाजिक, धार्मिक एवं स्वयंसेवी संगठनों सहित आमजन से अभियान में सहभागिता कर हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का आह्वान किया। अभियान के दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, अधिशासी अभियंता राजेश गुप्ता, सफाई निरीक्षक संजय शर्मा सहित कई अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।