खाद्य सुरक्षा विभाग ने व्यापारियों को नियमों में बदलाव की दी जानकारी

Listen to this article


हरिद्वार। हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित बैठक में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा नियमों में हुए नवीन बदलावों की जानकारी दी। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन तथा कोऑर्डिनेटर आशीष भार्गव ने नियमों की विस्तार से जानकारी देते हुए व्यापारियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा ने कहा कि व्यापारी सदैव सरकारी नियमों का पालन करते हुए उपभोक्ताओं तक मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री पहुंचाते हैं। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने कहा कि विभाग व्यापारियों के सहयोग और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है। बैठक में मनोज अग्रवाल, संदीप वैष्णव, सुनील अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।