ओबीसी संयुक्त मोर्चा ने राजनीतिक भागीदारी और आरक्षण बढ़ाने की उठाई मांग
हरिद्वार। पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा ने ओबीसी समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने तथा आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 21 प्रतिशत किए जाने की मांग उठाई है। प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि 5 जुलाई को ज्वालापुर स्थित शुभारंभ बैंक्वेट हॉल में ओबीसी महापंचायत एवं जनसभा आयोजित कर आगामी रणनीति तय की जाएगी।
धर्मपाल ठेकेदार ने कहा कि जिले में लगभग 50 प्रतिशत आबादी होने के बावजूद ओबीसी समाज को पर्याप्त राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है। संजय सैनी ने विधानसभा चुनाव में योग्य ओबीसी प्रत्याशियों को टिकट देने की मांग की। विजयपाल सिंह ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो हरिद्वार से दिल्ली तक आंदोलन चलाया जाएगा। इस दौरान विनोद मलिक सहित कई सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
तीन किलो 946 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार। बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 किलो 946 ग्राम गांजा बरामद किया है।
एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बा चौकी प्रभारी एसआई विकास रावत ने पुलिस टीम के साथ पुराना पावर हाउस क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बेडपुर निवासी कुर्बान पुत्र जाकिर को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
शनिवार से शुरू होगा श्री शिव गंगा उत्सव सीजन-2

हरिद्वार। भारतीय कला, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में 27 एवं 28 जून को श्री शिव गंगा उत्सव सीजन-2 का आयोजन किया जाएगा।
फेस्टिवल डायरेक्टर डॉ. सुमिता दत्ता रॉय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आयोजन में देश-विदेश के लगभग 230 कलाकार भाग लेंगे। महोत्सव में भारतीय शास्त्रीय एवं लोक नृत्य, संगीत, चित्रकला और हस्तशिल्प की विविध प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम में विधायक आदेश चौहान, कुलपति डॉ. प्रतिभा मेहता सहित अनेक विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।
वरिष्ठ नागरिक संगठन ने राहगीरों को पिलाया मीठा शीतल जल

हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक संगठन ने रेलवे स्टेशन ज्वालापुर स्थित मंदिर in प्रांगण में छबील लगाकर यात्रियों और राहगीरों को मीठा एवं शीतल जल वितरित किया।
संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे सेवा कार्यों में आगे आना चाहिए। इस अवसर पर संगठन के अनेक वरिष्ठ सदस्यों ने जल वितरण में सहयोग किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नशा मुक्ति जागरूकता शिविर लगाया

हरिद्वार। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पुलिस लाइन रोशनाबाद में नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग और विभिन्न नशा मुक्ति केंद्रों के सहयोग से संपन्न हुआ।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। प्रभारी सचिव ज्योति बाला ने भी नशे से दूर रहने का आह्वान किया। शिविर में चित्रकला प्रतियोगिता, रस्साकशी, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा टीबी एवं एचआईवी जांच भी की गई। प्रतिभागियों एवं लॉ इंटर्न्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।