कैंसर पर फतह: मैक्स देहरादून के डॉक्टरों ने 58 वर्षीय मरीज के दो बड़े ट्यूमर निकालकर दिया नया जीवन

Listen to this article

हरिद्वार, 22 जुलाई। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल देहरादून के सीनियर कंसल्टेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. सौरभ तिवारी ने कोटद्वार निवासी 58 वर्षीय दिनेश सिंह नेगी के रेक्टम (मलाशय) और दाईं किडनी में मौजूद बड़े ट्यूमर का सफल ऑपरेशन कर उनकी जान बचाई। प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. तिवारी ने बताया कि मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ टीम ने पांच दिनों तक हाई-प्रोटीन डाइट और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन जैसे प्री-सर्जरी उपचार दिए। इसके बाद पहली सर्जरी में रेक्टम ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाला गया, जिससे मरीज की हालत में तेजी से सुधार हुआ। कुछ महीनों बाद मरीज की दाईं किडनी के बड़े ट्यूमर को निकालने के लिए दूसरी सफल सर्जरी की गई। अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं। डॉ. तिवारी के अनुसार, सही जांच, सटीक योजना और बहुविषय विशेषज्ञ टीम के प्रयास से जटिल और हाई-रिस्क मामलों में भी सफल इलाज संभव है।