हरिद्वार: राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में पार्षद हरविंद्र सिंह व उनके सहयोगियों ने ज्वालापुर के पुल जटवाड़ा पर कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान शिव भक्तों को फल, पानी, जीरा पानी और बिस्किट वितरित कर उनकी यात्रा सकुशल संपन्न होने की प्रार्थना की गई।
सुनील सेठी ने कहा कि भीषण धूप और बारिश की परवाह किए बिना कई किलोमीटर पैदल जल लेकर जाने वाले कांवड़िए साक्षात शिव के गण और सच्चे साधक हैं। इनकी सेवा करना ही भगवान शिव की सच्ची आराधना है।
पार्षद हरविंद्र सिंह ने कहा कि यह कांवड़ यात्रा धर्म के साथ-साथ स्थानीय छोटे व्यापारियों, फेरीवालों और निम्न वर्ग के परिवारों की आजीविका का भी बड़ा सहारा बनती है। कार्यक्रम में अजय अनेजा, संदीप मेहता, सुनील अरोड़ा, संजीव सहगल, सुरेंद्र भटेजा, राजकुमार अरोड़ा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













