हरिद्वार। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात और कानून-व्यवस्था को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने नारसन बॉर्डर का स्थलीय निरीक्षण किया। भारी वर्षा के बीच अधिकारियों ने सीमा पर तैनात पुलिस व प्रशासनिक टीमों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए गए कि निर्धारित मानकों के विपरीत 12 फीट से अधिक ऊंची कांवड़ अथवा डीजे को किसी भी सूरत में जनपद में प्रवेश न करने दिया जाए। नारसन चौकी इंचार्ज आनंद मेहरा ने बताया कि पिछले चार दिनों में नियमों का उल्लंघन करने वाले 100 से अधिक डीजे और कांवड़ वाहनों को सीमा से वापस भेजा जा चुका है।
2026-08-06













