हरिद्वार: कांवड़ मेले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल, 32 शिविरों और 5 मोबाइल यूनिट्स से 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का निशुल्क इलाज

Listen to this article

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग सहित 32 स्थानों पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के आठवें दिन 20,850 शिवभक्तों का उपचार किया गया, जबकि अब तक कुल 1,08,417 श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। यात्रा के दौरान पहली बार 5 मेडिकल मोबाइल यूनिट भी तैनात की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों से पर्याप्त पानी पीने, विश्राम करने और आवश्यकता पड़ने पर निकटतम शिविर में परामर्श लेने की अपील की है।