हरिद्वार। हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को गति देने के लिए मेला प्रशासन ने निर्माण कार्यों की निगरानी तेज कर दी है। 14 अक्टूबर को मेलाधिकारी सोनिका ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क सुधार, फुटपाथ निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान शंकराचार्य चौक से मालवीय चौक, माया देवी मंदिर से गुजरांवाला चौक, शिवमूर्ति चौक और मनसा देवी मार्ग सहित विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की प्रगति देखी गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो।
पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए क्षतिग्रस्त और अव्यवस्थित खंभों को हटाने, अतिक्रमण रोकने तथा निर्माण कार्यों में जरूरत के अनुसार रात्रिकालीन शिफ्ट बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। कुंभ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सड़क, फुटपाथ और आवागमन की व्यवस्था को सुचारु बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है।::
2026-10-16














