कोर विश्वविद्यालय में बाल दिवस पर ‘पथ प्रदर्शन’ आयोजित, 1,500 विद्यार्थी हुए शामिल

Listen to this article

श

​रुड़की, 14 नवंबर: बाल दिवस के अवसर पर कोर विश्वविद्यालय में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम ‘पथ प्रदर्शन’ का आयोजन किया गया। इसमें रुड़की, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर समेत 24 विद्यालयों के 1,500 से अधिक विद्यार्थियों और 80 शिक्षकों ने भाग लिया।

​कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. (डॉ.) अनुभा सिंह और प्रति कुलपति डॉ. राजेश कुमार उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने एआई, रोबोटिक्स, इंजीनियरिंग और फार्मेसी की प्रयोगशालाओं तथा परियोजनाओं का भ्रमण किया और विशेषज्ञों से करियर विकल्पों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

​मुख्य व्याख्यान में कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि मूलभूत विषयों की मजबूत नींव ही युवाओं को एआई, फिनटेक और हेल्थ टेक जैसे उभरते क्षेत्रों में आगे बढ़ने का सामर्थ्य देती है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाणपत्र और शिक्षकों को फ्रेमयुक्त सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।