मुख्यमंत्री ने किया आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का लोकार्पण
हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने गोवंश संरक्षण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और 2027 के कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
2. बहादराबाद पुलिस ने दबोचा वाहन चोर, 10 मोटरसाइकिलें बरामद
बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर गंगनहर किनारे जंगल से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए वारदातों को अंजाम देता था।
3. चित्रगुप्त मंडल ने किया कलम-दवात पूजन
भेल सेक्टर-3 स्थित चित्रगुप्त मंदिर में श्री चित्रगुप्त मंडल द्वारा चित्रगुप्त कथा एवं कलम दवात पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कायस्थ समाज के लोगों ने भाग लेकर सुख, समृद्धि और ज्ञान की कामना की।
4. गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के लिए भूमि आवंटन की मांग
समाजसेवी सरदार रमणीक सिंह ने सरकार से हरिद्वार में सिख समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के निर्माण के लिए जल्द से जल्द भूमि आवंटित करने की मांग की है।
5. जनाब-ए-फातिमा ज़हरा की शहादत पर रक्तदान शिविर
अंजुमन फरोग-ए-अज़ा और ब्लड वालंटियर्स टीम द्वारा इमामबाड़ा अहबाब नगर में जनाब-ए-फातिमा ज़हरा की शहादत की याद में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया।
6. कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने उठाए कुंभ कार्यों पर सवाल
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर कुंभ मेला तैयारियों, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और थर्ड पार्टी ऑडिट की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए।
7. डॉ. विशाल गर्ग बने HRDA के नामित सदस्य
वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) का सदस्य नामित किया गया है। समर्थकों ने उनके कार्यालय पहुंचकर उन्हें बधाई दी और मुख्यमंत्री का आभार जताया।
8. लोक आस्था का महापर्व ‘छठ’ आज से शुरू
चार दिवसीय सूर्य उपासना का महापर्व छठ शुक्रवार से ‘नहाय-खाय’ के साथ शुरू हो रहा है। शनिवार को खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ होगा, और 15-16 नवंबर को व्रती सूर्य देव को अर्घ्य











