खेल-खेल में मासूम 10 वर्षीय बच्ची ने लगा ली फांसी, हो गई मौत, देखें कहां की घटना ?

Listen to this article

कनखल थाना क्षेत्र में चौक बाजार स्थित में एक 10 साल की बच्ची ने खेल-खेल में फांसी लगा ली। बच्ची के माता-पिता दोनों काम पर गए थे। जबकि बच्ची और उसके दो जुड़वा भाई घर में ही खेल रहे थे। बाहर से कमरा बंद था। बच्ची ने खेल-खेल में फांसी लगा ली। बच्ची के लटकने पर उसके दोनों जुड़वा भाई चिल्लाए। इसके बाद आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। कनखल थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी के अनुसार बच्ची अंशिता पुत्री मदन सिंह व दो छोटे भाई घर में ही खेल रहे थे। खेलते खेलते बच्चे के गले में फंदा अटक गया। जिससे उसका दम घुट गया और उसने दम तोड़ दिया। हालांकि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। घटना के बारे में जानकारी बताई जा रही है। कनखल थाना इस्पेक्टर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि खेल खेल में फांसी लगाने के दौरान दम घुटने से बच्ची की मौत हुई है।