ताजा खबर: पूर्व सभासद दिनेश जोशी बने नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर

Listen to this article

हरिद्वार। पूर्व सभासद दिनेश जोशी को नगर निगम का स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। दिनेश जोशी को ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर पहाड़ी महासभा ने हर्ष व्यक्त किया है। पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष सुभाष पुरोहित व महामंत्री नंदन सिंह रावत ने कहा कि पूर्व सभासद दिनेश जोशी हमेशा स्वच्छता सहित विभिन्न विषयों पर सरकार, प्रशासन व समाज को जागरूक करने का प्रयास करते रहते हैं। सभासद रहते हुए उन्होंने शहर हित में हमेशा रचनात्मक पहल की। दिनेश जोशी के नगर निगम का स्चछता ब्रांड एंबेसडर बनने से शहर को साफ सुथरा बनाने में मदद मिलेगी। दीपक पांडे,दीपक नौटियाल,आशीष रावत,मनीष रावत, पार्षद ललित रावत,विवेक उनियाल,विजय गोवाडी, राजेंद्र भट्ट, आनंद भट्ट,देवी प्रसाद भट्ट,तरुण व्यास, भुवनेश पाठक आदि ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए दिनेश जोशी को शुभकामनाएं दी।