बड़ी खबर: भाजपा महानगर जिला कार्यसमिति की दूसरे दिन की बैठक

Listen to this article

केन्द्र व प्रदेश के अद्भुत निर्णय बहुत महत्वपूर्ण-सुबोध उनियाल

भाजपा विश्व का सबसे बडा संगठन-बंसल

देहरादून: होटल द् एमराल्ड गैंड में भारतीय जनता पार्टी महानगर जिला कार्यसमिति द्वितीय दिवस के कार्यक्रम मुख्य अतिथियों के द्वारा विधिवत दीप प्रज्जवलन कर वंदे मातरम् के साथ प्रारम्भ किया गया। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत कर कहा कि आने वाले नगर निगम एवं लोकसभा चुनाव में सभी चुनोतियों से लडते हुए केन्द्र में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की लाभकारी योजनाओं को जनता तक ले जाने का अभियान चलाया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल जी ने भाजपा को विश्व का सबसे बडा संगठन बताते हुए कहा राष्ट्र प्रथम संगठन द्वितीय अंतिम व्यक्ति का मंत्र कार्यकर्ताओं से साझा किया उन्होंने बताया कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भारत को आत्म निर्भर बना रहे हैं मोदी जी नेतृत्व में हर चुनौतियों को अवसर में बदला जा रहा है। इसका सबसे बडा उदाहरण कोरोना काल का रहा है। कर्नाटक में एशिया की सबसे बडी हैलीक्पट्टर बनाने वाली कम्पनी को स्थापित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने केन्द्र व प्रदेश के अद्भुत निर्णयों को बहुत महत्वपूर्ण बताया उन्होंने बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि केन्द्र के बजट मे समाज के प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखते हुए, उनके हितों की रक्षा की गई है। लोक फॉर वोकल का मंत्र देते हुए जहां बजट में किसानों के ऋण को बढाया गया है एवं ऊर्जा के क्षेत्र में बढोतरी हुई है, जय जवान जय किसान की जो परिकल्पना थी वह आज मोदी जी के नेतृत्व में साकार होती नज़र आ रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी भाजपा कुलदीप कुमार ने भाजपा की संरचना पर चर्चा की उन्होंने बताया भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता व्यक्तिगत स्वार्थों के लिए राजनीति नहीं करता बल्कि देश को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए राजनीति करता है। उन्होंने भाजपा की वैधानिक संरचना पर चर्चा करते हुए बूथों को मजबूत करनें एवं प्रत्येक पदाधिकारी को प्रवासी बननें लिए कहा। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र हितों को सर्वोच्च मानते हुए अन्तिम व्यक्ति की चिन्ता करती है।
महानगर के महापौर श्री सुनील उनियाल गामा ने नवनियुक्त महानगर पदाधिकारीयों को शुभकामनाऐं दी और महानगर कार्यकारणी को आने वाले नगर निगम चुनाव मे कर्णधार के रूप में बताया। रायपुर विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ जी ने सर्व प्रथम अपनी विधानसभा में हो रही कार्यसमिति में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन के कार्यों को बूथाें तक विस्तार करने के लिए कहा। कैन्ट विधानसभा विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने सभी नये पदाधिकारीयों को शुभकामनाऐं दी। धर्मपुर विधानसभा विधायक श्री विनोद चमोली ने बसंत ऋतु का उदाहरण देते हुए संगठन को मजबूत बताते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता की संगठन के प्रति उसकी कार्यों की चिन्ता करनी चाहिए। राजपुर विधायक श्री खजान दास ने नवनियुक्त पदाधिकारीयांे को शुभकामनाऐं देते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी के प्रति अग्रसर रहने के लिए कहा और साथ ही कहा कि जब लाखों कार्यकर्ता की छटनी होती है तब आप जैसे कार्यकार्ता को चुना जाता है। जो कार्यकर्ता अनुभवी हो वह संगठन को मजबूती देता है और जो कार्यकर्ता नये होते हैं वे संगठन से अनुभव लेते हैं । राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा श्रीमती नेहा जोशी ने ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने आम कार्यकर्ता को पूर्ण सम्मान दिया जाता है संगठन में परिश्रम करनें वाले कार्यकर्ता को संगठन आगे ले जाता है।
सत्र के दौरान महानगर उपाध्यक्ष श्री सुनील शर्मा ने मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम की चर्चा करते हुए उत्तराखण्ड देश का 5वें स्थान पर है और उत्तराखण्ड में महानगर प्रथम स्थान पर रहा है। महानगर मंत्री श्री विमल उनियाल ने G-20 पर चर्चा करते हुए बताया कि G-20 कि अन्र्तराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग है जोकि 20 देशों का संगठन है। जो वैश्विक समाज पर नियंत्रण करता है यह बहुत महत्वपूर्ण संगठन है। 2022-23 वर्ष हमारे लिए बहुत हर्ष की बात है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को इसकी अध्यक्षता मिली है मोदी जी नें अपील की है कि G-20 को जनआंन्दोन के रूप में लिया जाएगा। महानगर उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या थापा जी नें जोशीमठ में हुई आपदा के बारे में बताते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश से 14 व्यक्तियों की एक समिति का गठन किया गया है जो इस पूरी घटना में नजर बनाये हुए है प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट और प्रदेश संगठन जोशीमठ के प्रत्येक व्यक्ति के साथ खडा है। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी नें स्वंय इस पूरी घटना पर निगरानी रखी है सरकार नें जोशीमठ में हुई आपदा के लिए विभिन्न निर्णय लिए है हम पुनः निर्माण भी करेंगे साथ ही अधिकारीयों को कड़े निर्देश दिये गये है प्रत्येक व्यक्ति के साथ कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।
महानगर महामंत्री श्री सुरेन्द्र राणा ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा जिसमें नये युग का आगाज हुआ हमारा कल भाव हुआ है मोदी जी के नेेतृत्व में भाजपा सबसे बडा राजनैतिक दल है यह कार्यसमिति राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जे.पी. नड्डा जी को बधाई देती है एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट जी को बधाई देते हुए जिनके नेतृत्व में प्रदेश संगठन आगे बढ रहा है आने वाला दशक उत्तराखण्ड का होगा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने के लिए 1064 टोल फ्री नम्बर जारी किया गया है। प्रदेश में कई नितियों के साथ लोक कल्याणकारी योजनाओं का भी शुभारमंभ हुआ है जहां एक ओर पर्यटन को भी बढावा दिया जा रहा हैै यह कार्यसमिति संकल्प करती है कि आने वाले चुनावों में पूर्ण रूप से तैयार है।
महानगर मंत्री श्री राजेश काम्बोज नें राजनैतिक प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए कहा की G-20 को हमारे देश को माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अध्यक्षता मिली है यह हमारे लिए गौरव की बात है। आदरणीय जे.पी. नड्डा जी को पुनः 2024 तक अध्यक्ष बनने पर बधाई हो।
महानगर मंत्री श्री संकेत नौटियाल ने राजनैतिक प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए देश के वीर सपूतों को नमन करा और कहा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश के वीर सपूतों के सपनों को साकार बनाने का काम कर रहे हैं। जो आने वाले समय में देश को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाएगा।
महानगर उपाध्यक्ष श्री रतन सिंह चैाहान नें पिछले एक वर्ष महानगर मंे हुई भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की दिव्यंगत होने पर श्रद्धांजलि अर्पित करी साथ ही तुर्की में आये भूकम्प में मृत हुए व्यक्तियो को भी नमन किया।
कार्यक्रम में सर्व व्यवस्था प्रमुख एवं महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र ढिल्लों, व्यवस्था संयोजक एवं तपोवन मण्डल अध्यक्ष संजीव मल्होत्रा, महानगर उपाध्यक्ष बबीता सहोत्रा, सुनील शर्मा, महानगर मंत्री देवेन्द्र पाल, गोविन्द मोहन, कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा, कार्यालय मंत्री विनोद शर्मा, अनिल रस्तोगी, आशीष शर्मा, राजेश बडोनी, अक्षत जैन, सूरज, आरनौल्ड, सुमन सिंह, ऋतु , सारिका पंवार, बबली चौहान, भूपेन्द्र सोलकी, अवधोश तिवारी, कुलदीप पंत, शाकुल उनियाल, तरूण जैन, मोतिराम, संजीव बालियान, विपिन खण्डूरी, प्रशांत डोभाल, सुभाष बालियान, वरूण क्षेत्री, संजय सिंघल, हरेन्द्र रावत, वैभव अग्रवाल, शशाक गुसांई, शुभम जैन प्रदीप कुमार आदि कार्यकर्ता उपास्थित रहे।