राम बहादुर राय के नेतृत्व में कला केंद्र बन रहा है भारतीय संस्कृति का प्रमुख केंद्र

Listen to this article

 

करवा चौथ के अवसर पर आयोजित मेहंदी कार्यक्रम में महिलाओं ने बड़ी तादाद

नई दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र भारतीय संस्कृति का एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है करवा चौथ के अवसर पर वहां पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने बड़ी तादाद में हाथों में मेहंदी लगवाई।
इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम बहादुर राय के नेतृत्व में यह कला केंद्र भारतीय संस्कृति का एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।
हाथों में मेहंदी रचाने आई महिलाएं बेहद खुश नजर आ रही थी। मेहंदी रचाने आई युवतियां लवीना और सुप्रिया ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र भारतीय संस्कृति का केंद्र बनता जा रहा है और यहां पर भारतीय संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण के लिए कार्य हो रहा है। करवा चौथ पर आयोजित मेहंदी लगाने के कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियां ने बड़ी तादाद में भाग लिया।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की बागडोर जब से श्री राम बहादुर राय के पास आई है तब से यह केंद्र साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।