संविधान निर्माता बीएन राव: स्वामी आनंद स्वरूप महाराज का दावा

Listen to this article

हरिद्वार: शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने दावा किया है कि डॉ. बी.एन. राव भारत के संविधान निर्माता थे, लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिली जिसके वे हकदार थे। उन्होंने कहा कि डॉ. बी.आर. अंबेडकर को संविधान निर्माता के रूप में मान्यता दी गई, जिसके चलते डॉ. राव को भुला दिया गया। स्वामी आनंद स्वरूप ने इस सच्चाई से देश के हर नागरिक को अवगत कराने के लिए जन आंदोलन चलाने और सड़क से संसद तक आवाज बुलंद करने की घोषणा की।

भयमुक्त समाज निर्माण और वोट बैंक की राजनीति पर मंथन

हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के सभागार में जनसामान्य मंच के तत्वावधान में आयोजित संवाद कार्यक्रम में देश की दशा और दिशा पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष (पूर्व डीआईजी) पं. जुगल किशोर तिवारी ने कहा कि भारत में वोट बैंक की राजनीति के कारण आम आदमी को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है, जिससे समाज में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। उन्होंने भयमुक्त समाज और उन्नत राष्ट्र के निर्माण के लिए जनसामान्य मंच के गठन की बात कही। मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जीवकान्त झा ने बताया कि संगठन का उद्देश्य प्रथम चरण में गंगा, यमुना और नर्मदा के क्षेत्रों में जनमानस से संवाद स्थापित कर मानव और पर्यावरण के संबंध को पुनर्स्थापित करना है। इसके साथ ही प्राकृतिक जलस्रोतों (नदियों, तालाबों, पोखर, बावड़ी, कुओं) का पुनर्जीवन और गंगा, यमुना व नर्मदा को निर्मल-अविरल बनाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। प्रयागराज हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और मंच के सचिव राजेंद्र पांडेय ने देश को आरक्षण से मुक्त कराने का प्रयास करने की बात कही, क्योंकि उनके अनुसार आरक्षण का लाभ कुछ ही लोगों को मिला है। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष प्रो. प्रेमचंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत को मुसलमानों से ज्यादा खतरा कम्युनिस्टों से है। कार्यक्रम में परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पं. अधीर कौशिक ने सभी अतिथियों को रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर गंगा सभा के अध्यक्ष पं. नितिन गौतम, मनोज गौतम, पार्षद आकर्षिका शर्मा, योगी रजनीश, पद्म प्रकाश शर्मा, मनोज शुक्ला, राज तिवारी, ऋषि शर्मा, संयोजक बालकृष्ण शास्त्री, विकास कुमार झा, अमित कुमार शर्मा, प्रेस क्लब महासचिव दीपक मिश्रा, सचिन तिवारी, रजनीश शुक्ला, सौरभ जोशी, आदित्य मिश्रा, रामचंद्र पांडे, राम अवतार मिश्र, जेपी जुयाल, रविंद्र नाथ दुबे, जयप्रकाश, शिवम शर्मा, दीपक मिश्रा, दिनेश चंद्र भट्ट, बृजभूषण विद्यार्थी, ईश्वर चंद्र, राज तिवारी, अमन पाठक, नवीन भारद्वाज, प्रशांत वशिष्ठ, शैंकी चौधरी, शिवम शर्मा, संजय कुमार मिश्रा, अंकुर पांडे, अमन शर्मा, शुभम शुक्ला, दीपक त्रिवेदी, सुनील पांडे, डॉ. के.पी. शर्मा, लक्ष्मीकांत मिश्र, राधेश्याम शर्मा, चंद्रशेखर मिश्र, पदम प्रकाश शर्मा, देशराज शर्मा, अमित शर्मा, देवेश भारद्वाज, अजय कुमार कौशिक, दिलीप त्रिपाठी, शिवकुमार तिवारी, महेश त्रिपाठी, दीनानाथ त्रिपाठी, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, बृजेश कुमार यादव, कृपा राय मिश्रा, परिवर्तन शुक्ला, रवि तिवारी, प्रदीप कुमार मिश्रा, अखिलेश चंद्र द्विवेदी, धर्मेंद्र कुमार मौर्य, प्रमोद शर्मा, श्रीमती तिवारी, प्रशांत दीक्षित, बृजेश पांडे, बबलू वेदालंकार, लोकेश भारद्वाज, अशोक सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।