हरिद्वार: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा देशव्यापी प्रशिक्षण शिविरों के तहत, उत्तराखंड कांग्रेस ने हरिद्वार और रुड़की के ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों के लिए भूपतवाला स्थित गंगा स्वरूप आश्रम में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। ऑल इंडिया कांग्रेस के ट्रेनर मृणाल पंत ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।
शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं को 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी चुनाव जीतेगी और इसके लिए सभी वर्गों के लोगों के सुख-दुख में शामिल होना आवश्यक है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को पार्टी का भविष्य बताते हुए कहा कि उनके प्रशिक्षण से ही 2027 में कांग्रेस उत्तराखंड में सरकार बनाएगी।
पूर्व मंत्री नवप्रभात ने भाजपा पर वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा करने और कांग्रेस विचारधारा के मतदाताओं को सूची से बाहर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस मामले में सतर्क रहने की अपील की।
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कांग्रेस के आजादी के आंदोलन में योगदान और देश को बचाने में उसकी वर्तमान भूमिका पर प्रकाश डाला।
शिविर में प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, रुड़की जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, विधायक रवि बहादुर, ममता राकेश, वरुण बालियान, राजबीर सिंह, महेश प्रताप राणा, कांग्रेस नेता मनोज सैनी, अरविंद शर्मा, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष फुरकान अली, एनएसयूआई अध्यक्ष याज्ञिक वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू, विकास चंद्रा, जतिन हाण्डा, नितिन यादव, दिनेश वालिया, अमित नौटियाल, रिजवान अहमद ब्लॉक अध्यक्ष , मदन पाल भड़ाना, संजय गुड्डू पूर्व पार्षद , डॉ सुरेन्द्र मनीनवाल, अभय सिंह सैनी, आशीष चौधरी जिला अध्यक्ष एनएसयूआई, मिंटू जायसवाल, नसीम अहमद , हिमांशु चौधरी, आशीष सिंह
रोहित डबराल, मण्डलम अध्यक्ष शिवम् नैथानी, पार्षद सोहित सेठी, हिमांशु राजपूत, आशू श्रीवास्तव, लव चौहान, विशाल प्रधान, सोनू शर्मा, प्रवीण सैनी, लता जोशी, पूनम भगत, इदरीस, निखिल सौदाई, वीरेंद्र भारद्वाज, भरत कुमार, महानगर सेवादल अध्यक्ष अश्विन कौशिक आदि उपस्थित रहे।
2025-05-12