हरिद्वार/देहरादून, 23 मई: स्वीप उच्च शिक्षा के नोडल अधिकारी, प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने आज हिमालयन इंस्टीट्यूट रायपुर में छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने लोकतंत्र में चुनाव के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि कुशल शासन के लिए सही जनप्रतिनिधियों का चुनाव आवश्यक है। बत्रा ने युवाओं से मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि सशक्त राष्ट्र के लिए युवाओं का मतदान में प्रतिभाग आवश्यक है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं, विशेषकर पहली बार मतदान करने वालों को, अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है।
2025-05-23