विश्व समाचार: आस्था का अनूठा कीर्तिमान

Listen to this article

​हरिद्वार: श्री राम नाम विश्व बैंक समिति द्वारा रामनवमी के पावन अवसर पर एक आध्यात्मिक कीर्तिमान रचा गया। देशभर में आयोजित इस विशेष अभियान के दौरान राम भक्तों ने मात्र एक घंटे में 51 लाख बार ‘राम नाम’ लिखकर अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया।

​समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुमित तिवारी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि राम नाम में वह अपार शक्ति है जो हर समस्या का समाधान कर सकती है। इस प्रेरणादायक पहल में सांसद प्रतिनिधि राजेश रस्तोगी, आचार्य माधव शरण और ज्योतिष्याचार्य पुनीत सहित कई गणमान्य लोग सम्मिलित रहे।