आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026: एनएसए अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि, 2,701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां

Listen to this article

​भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की 19 और 20 सितंबर 2026 को अपने दो दिवसीय दीक्षांत समारोह का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें कुल 2,701 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। समारोह की अध्यक्षता बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष और पूर्व सॉलिसिटर जनरल अधिवक्ता हरीश साल्वे करेंगे।

कार्यक्रम का विवरण:

पहला दिन (स्नातक डिग्री वितरण): मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत कुमार डोभाल समारोह को संबोधित करेंगे, जबकि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि विशिष्ट अतिथि होंगे।

दूसरा दिन (स्नातकोत्तर एवं पीएचडी डिग्री वितरण): हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ हर्षवर्धन चितले मुख्य अतिथि रहेंगे। वहीं ऑपलमैक्स एनर्जी के संस्थापक डॉ. कपिल गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

​संस्थान के निदेशक प्रो. के. के. पंत, उप निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार और डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एन. के. नवानी ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह समारोह विद्यार्थियों की शैक्षणिक सफलताओं, नवाचार और राष्ट्रीय विकास में उनके योगदान का उत्सव है।