हरिद्वार: शिक्षाविद् और समाजसेवी बलबीर सिंह सैनी का 87 वर्ष की आयु में निधन

Listen to this article

​हरिद्वार। कुंती नमन कॉलेज के संस्थापक, प्रतिष्ठित शिक्षाविद् और समाजसेवी बलबीर सिंह सैनी का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री सुनील सैनी के पिता थे।

​बलबीर सिंह सैनी ने हरिद्वार क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार और समाज के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। कुंती नमन कॉलेज की स्थापना कर उन्होंने अनेक विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया। उनके निधन से हरिद्वार के सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है, जिससे पूरे सैनी समाज और शिक्षा जगत में शोक की लहर व्याप्त है।