बागपत से 50 हजार का इनामी हत्यारोपी सौरव गिरफ्तार

Listen to this article

बागपत से 50 हजार का इनामी हत्यारोपी सौरव गिरफ्तार

हरिद्वार: उत्तराखंड एसटीएफ ने कनखल के चर्चित विशम्बर दास हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी सौरव उर्फ बिट्टू को उत्तर प्रदेश के बागपत (गांव टीकरी) से गिरफ्तार कर लिया है।

​वर्ष 2024 में कनखल स्थित श्रद्धा भक्ति आश्रम में 73 वर्षीय विशम्बर दास की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कुल छह आरोपी नामजद थे, जिनमें से चार को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। फरार आरोपियों पर दबाव बनाने के लिए पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई भी की थी।

​मैनुअल पुलिसिंग और सटीक इनपुट के आधार पर एसटीएफ ने बागपत के थाना दोघट क्षेत्र से सौरव को धर दबोचा और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया है।