उत्तराखंड: भाई दूज पर सार्वजनिक अवकाश का पत्र निकला फर्जी, शासन ने दिए जांच के बाद सख्त कार्रवाई के आदेश

Listen to this article

​देहरादून:

उत्तराखंड में भाई दूज के पावन पर्व पर सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) की घोषणा को लेकर फैली भ्रांति पर अब शासन ने विराम लगा दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक कथित शासकीय पत्र को उत्तराखंड शासन ने पूरी तरह से ‘फर्जी’ और ‘भ्रामक’ करार दिया है। इसके साथ ही इस तरह के फर्जी पत्र को सोशल मीडिया पर वायरल कर भ्रम फैलाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

क्या है पूरा मामला?

​दरअसल, आज शाम से ही विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक पत्र तेजी से शेयर किया जा रहा था। इस पत्र में दावा किया गया था कि राज्य सरकार ने भाई दूज के अवसर पर प्रदेश के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, बैंकों और ट्रेजरी (कोषागार) में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।

​पत्र के वायरल होते ही सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और आम जनता के बीच छुट्टी को लेकर भारी संशय की स्थिति पैदा हो गई। जगह-जगह लोग इस आदेश की सत्यता जांचने के लिए एक-दूसरे और संबंधित विभागों से संपर्क करने लगे।

​सचिव राजेंद्र कुमार ने दी सफाई

​मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड शासन के सचिव राजेंद्र कुमार ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि भाई दूज पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा का जो पत्र सोशल मीडिया पर घूम रहा है, वह पूरी तरह से फर्जी और कूट रचित (Forged) है। शासन द्वारा ऐसा कोई भी अवकाश संबंधी आदेश जारी नहीं किया गया है।

​शासन का स्पष्ट रुख:

“भाई दूज पर सार्वजनिक अवकाश को लेकर वायरल हो रहा पत्र पूरी तरह फर्जी है। अफवाह फैलाने वालों और शासन के नाम से फर्जी पत्र तैयार करने वाले असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस और साइबर सेल को मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

​भ