पुराने प्रस्तावों पर काम न होने से नाराज कांग्रेस पार्षदों ने निगम बोर्ड बैठक में जलाईं प्रतियां

Listen to this article

​हरिद्वार। नगर निगम की चौथी बोर्ड बैठक के दौरान विपक्षी कांग्रेस पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। पिछली बैठकों में पारित विकास कार्यों के प्रस्तावों पर कोई प्रगति न होने से आक्रोशित पार्षदों ने मेयर, नगर आयुक्त और निगम प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

​विरोध स्वरूप कांग्रेस पार्षद हिमांशु गुप्ता और सोहित सेठी ने पारित प्रस्तावों की प्रतियों को आग के हवाले कर दिया। पार्षदों ने सवाल उठाया कि क्या नगर निगम केवल प्रस्तावों की फैक्टरी बनकर रह गया है? पार्षद कृतिका सिंह ने आरोप लगाया कि मेयर और नगर आयुक्त स्तर से प्रस्ताव केवल औपचारिकता के लिए आगे बढ़ाए जाते हैं, जिनकी बाद में कोई समीक्षा नहीं होती। पार्षद सुनील कुमार, विवेक भूषण, महावीर वशिष्ठ, सुमित त्यागी, अरशद ख्वाजा और नौमान अंसारी ने कहा कि जब तक पुराने प्रस्तावों पर धरातल पर काम शुरू नहीं होता, तब तक नए प्रस्ताव लाने का कोई औचित्य नहीं है।