हरिद्वार में प्रेस क्लब ने मनाया दीपावली मिलन समारोह, पत्रकारों ने दी एक-दूसरे को शुभकामनाएं

Listen to this article

​हरिद्वार, 6 नवंबर:

प्रेस क्लब सभागार में वरिष्ठ पत्रकार दीपक नौटियाल के संयोजन में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महासचिव सूर्यकांत बेलवाल और अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

​समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है, जो हमें हमेशा सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज के कमजोर वर्ग के जीवन से अंधकार दूर करने और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मेहताब आलम और रामेश्वर शर्मा ने शानदार गीत, कविता और गज़ल की प्रस्तुतियां दीं, जबकि कई अन्य पत्रकारों ने भी पर्व के महत्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों को उपहार वितरित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल रहे।