हरिद्वार: आज भीमगोडा-खडखड़ी मार्ग पर खोखा पटरी के बीच एक विशालकाय वृक्ष अचानक तेज बारिश के कारण गिर गया। जिस स्थान पर वृक्ष गिरा उसके नीचे बहुत सी छोटी-छोटी दुकानें है, लेकिन किसी का कोई नुकसान नहीं हुआ ना कोई जान माल की हानि हुई है। मुख्य मार्ग पर वृक्ष गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस चौकी खडखड़ी इंचार्ज मय फोर्स, एसपीओ और दुकानदारों की मदद से प्रभावित खोखो को खाली कराकर उच्च अधिकारियों को तत्काल इस वाके की सूचना दी। पुलिस की सजगता से 2 घंटे में वृक्ष को काटकर हटा दिया गया और मार्ग सुचारू रूप से चालू हो गया।
विदित हो कि कावड़ियों का भारी संख्या में इस मार्ग पर आना-जाना होता है और यह क्षेत्र भीमगोडा अति संवेदनशील कहा जाता है ।
2023-07-10













