क्राइम न्यूज़: बाइक चोरी मामले में दो गिरफ्तार

Listen to this article


हरिद्वार। बाइक चोरी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गयी बाइक बरामद की गयी है। चेतनदेव कुटिया कनखल निवासी सुधीर कुमार ने थाना कनखल में उसकी बाइक चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मातृसदन पुल के पास से मनीष कुमार पुत्र आदेश कुमार निवासी मानपुर थाना नागल सोती जिला बिजनौर उप्र हाल निवासी बैरागी कैम्प कनखल व शगुन कुमार उर्फ आदित्य पुत्र रामगोपाल निवासी बजरीबाला बैरागी कैम्प कनखल को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार लिया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी नितेश शर्मा, एसआई धनराम शर्मा, कांस्टेबल उम्मेद सिंह व संजू सैनी शामिल रहे।