सुझाव:डेंगू से बचाव महाअभियान की शुरुआत स्वयं घर से करे

Listen to this article

“हर रविवार डेंगू पर वार”

हरिद्वार: (ब्लड वालंटियर्स) हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में “डेंगू” के मरीजों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है,देहरादून और सहारनपुर के लगभग सभी बड़े हॉस्पिटल डेंगू के मरीजों से भर चुके हैं ।
विदित हो कि सावधानी ही डेंगू का एक मात्र बचाव है, बदलते मौसम के साथ शुरू होने वाली ये बीमारी साफ पानी में पनपने वाले मच्छर से फैलती है।
हम सभी को डेंगू से बचाव के लिए एक महा अभियान स्वयं सबसे पहले अपने घर और अपनी कॉलोनी से शुरू करना चाहिए वरना ये बीमारी हरिद्वार को 3 साल पहले वाले डेंगू के हालत में ले जाने को अग्रसर है।

ड़ेंगू का मच्छर रुके हुए साफ पानी में ही पनपता है, ऐसी संभावना को पूरी तरह खत्म कर दिया जाए जिससे कि ड़ेंगू का मच्छर पनप सके।

डेंगू से बचाव हेतु हम सभी मिल जुल कर हर रविवार को सुबह 8 से 10 बजे तक अपनी सुविधानुसार सिर्फ 15 से 20 मिनट अपने अपने घरों में और आसपास पानी जमा होने वाली जगहों पर साफ सफाई करेंगे।

और साथ ही सोशल मीडिया पर “हर रविवार डेंगू पर वार” हैशटैग # के साथ पोस्ट डाल अपने मित्रो को भी डेंगू से बचाव हेतु जागरूक करेंगे।