हरिद्वार। भेल सेक्टर-दो स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि रानीपुर कोतवाली के हेडकांस्टेबल उदय नेगी व विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्र दत्त अंथवाल ने देवी सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन आचार्या नेहा जोशी ने किया। अभ्यागतों का परिचय आचार्य भानु प्रताप ने कराया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने छात्राओं को राखी बांधी। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी शिक्षकों को रक्षा सूत्र बांधा। रक्षाबंधन पर्व मनाया। आचार्य दीपक कुमार ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व भाई बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहन भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भाई के लिए मंगल कामना करती हैं और भाई जीवनभर बहन की रक्षा करने का वचन देता है। मुख्य अतिथि उदय नेगी ने कहा कि सभी भैया बहनों को मन, वचन, कर्म से रक्षाबंधन त्यौहार का पालन करना चाहिए और समाज में बहनों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। प्रधानाचार्य लोकेंद्र दत्त अंथवाल ने कहा कि जिसकी बहन नहीं होती वही रक्षाबंधन पर्व का महत्व समझ सकता है। समाज में किसी भी बहन के साथ दुर्व्यवहार और उसका उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। अपनी बहन के साथ दूसरों की बहनों को भी मान सम्मान देना चाहिए। देश की प्रत्येक बहन की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए और रक्षाबंधन के मायने को हर हाल में साकार करना चाहिए। कार्यक्रम में छात्रा तमन्ना और अमृता सिंह ने भी विचार प्रस्तुत किये।
सैकड़ों युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर सैकड़ों युवा सप्तऋषि के अध्यक्ष तरूण नैय्यर के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए। विधायक मदन कौशिक व मंडल अध्यक्ष तरुण नैय्यर ने सभी युवाओं को पार्टी की सदस्यता प्रदान की। विधायक मदन कौशिक ने कहा भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। पार्टी में कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में विकास की गंगा बहा रहे हैं। मंडल अध्यक्ष तरुण नैय्यर ने कहा कि कार्यकर्ता घर घर जाकर प्रधानमंत्री मोदी की विकास योजनाओं को पहुंचाएंगे और लोकसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर केंद्र की सत्ता पर काबिज होगी। मंडल महामंत्री विक्की आडवाणी व देवेश ममगई ने कहा कि 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी और युवाओं के सपने साकार होंगे। सदस्यता लेने वालों में हेमशंकर,युवराज रावत,मिलन,बिपिन रावत,गर्व,अविनाश चंचल,यथार्थ राणा,रवि त्यागी, हर्षित आनंद, प्रथम बेदी,ऋषि कुमार,आयुष कंबोज,दीपक,अंकित,तुषार चौहान,चिराग चौहान ,कुन्नू ठाकुर,मयंक अरोड़ा,निखिल यादव,आर्यन कश्यप,आदर्श चौधरी,गौरव ठाकुर,प्रियांशु ठाकुर मन्नू शर्मा,हर्ष सैनी,वंश सैनी,कृष्णा,चिराग वशिष्ठ प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर मंडल महामंत्री विक्की आडवाणी,देवेश ममगई,उपाध्यक्ष अजय भारद्वाज,करुण मदान,संजय शर्मा मौजूद रहे।
2023-08-30













