धर्म-कर्म : 13 वें गणपति महोत्सव का शुभारंभ, गणपति जी की हुईं स्थापना

Listen to this article

-मनोजानंद

हरिद्वार , आज श्री गणेश युवा संगठन श्रवण नाथ नगर हरिद्वार के तत्वाधान में 13वें विशाल गणपति महोत्सव का शुभारंभ श्री गणपति जी की स्थापना बाबा टहल दास भवन मे करने के साथ शुरू हुआ । इस अवसर पर पंडित श्री राकेश उपाध्याय  ने बताया श्री गणेश युवा संगठन द्वारा आयोजित यह 13वां वार्षिक गणपति उत्सव है हम लोग संगठन के सभी कार्यकर्ता एकत्रित होकर बड़ी ही धूमधाम से बड़े ही उत्साह के साथ प्रत्येक वर्ष गणपति जी की स्थापना करते हैं। विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना करते हैं, तत्पश्चात एक शोभा यात्रा आयोजित की जाती है इस बार भी शोभा यात्रा 28 सितंबर 2023 को हर मिलाप भवन के निकट से शुरू होगी तथा 28 सितंबर 2023 को मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम संपन्न होगा।