क्राइम न्यूज़: हरिद्वार में अपराध वाली खबरें, यहां देखें

Listen to this article

कच्ची शराब बेचते एक आरोपी दबोचा

हरिद्वार। अवैध रूप से कच्ची शराब बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सिडकुल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। खाला टीरा गांव में कच्ची शराब बेचे जाने की सूचना पर सिडकुल पुलिस ने मौके पर छापामारी कर मांगेराम पुत्र जगन को 20 लीटर कच्ची शराब समेत गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अन्य आरोपी कुलदीप पुत्र धर्मपाल मौके से फरार हो गया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई मनीषा नेगी, कांस्टेबल मनीष व वीरेंद्र शामिल रहे।

रानीपुर पुलिस ने दबोचा स्मैक तस्कर

हरिद्वार। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत मादक पदार्थो की तस्करी व बिक्री करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रानीपुर कोतवाली पुलिस टीम ने एक आरोपी को स्मैक समेत गिरफ्तार किया है। सुमन नगर सलेमपुर मार्ग डबल पुलिया के पास से गिरफ्तार किए गए आरोपी अमित कुमार पुत्र बाबूराम निवासी रामदास वाली थाना मंडावली जिला बिजनौर हाल निवासी रावली महदूद सिडकुल के कब्जे से पुलिस ने 8.10 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट, एसएसआई नितिन चौहान, एसआई अर्जुन कुमार, कांस्टेबल महेंद्र तोमर व बृजेश शामि रहे।