बड़ी खबर: डीजीएम के आश्वासन पर भेल कर्मचारियों ने किया धरना स्थगित

Listen to this article


भेल प्रशासन ने कहा होगी कानूनी कार्रवाई

हlरिद्वार। टीएचडीसी पर भेल की भूमि पर अवैध कब्जा n का आरोप लगा रहे भेलकर्मियों ने भेल संपदा विभाग के डीजीएम के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया। भेल श्रमिक संगठनों द्वारा टीएचडीसी पर भेल की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाते हुए पिछले तीन दिन से सेक्टर तीन में धरना प्रदर्शन किया रहा था। शुक्रवार को भेल संपदा विभाग के डीजीएम कर्मचारियों के बीच पहुंचे ओर मामले में कानूनी कार्यवाही किए जाने की जानकारी दी। डीजीएम के आश्वासन के बाद श्रमिक संगठनों व कर्मचारियों ने धरना स्थगित कर दिया। इस दौरान मुकुलराज,रविन्द्र चौहान,विकास सिंह,रवि कश्यप,अमित चौहान,संदीप चौधरी,अमरीश, अमरजीत, पंकज शर्मा,मनीष सिंह,नईम खान,परमाल सिंह,प्रह्लाद चौहान,अमृत रंजन,बलवीर रावत,जागेश पाल,सचिन चौहान,सियाशरण,ललित सैनी,रितेश कुमार,मोहित शर्मा, नरेश कुमार,इंद्रपाल शर्मा,कृपाल सिंह,मनमोहन कुमार,अमित गोगना, चंद्रशेखर,राजकुमार, अरविंद मावी,अतुल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भेल कर्मचारी व श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।