Crime news: महिला दरोगा को धमकी,कनखल थाने में मुकदमा दर्ज

Listen to this article

हरिद्वार: एक महिला दरोगा को धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला दरोगा की तहरीर पर कनखल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला दारेागा अनीता शर्मा ने बताया कि चेकिंग के दौरान उसने एक बाइक सीज की थी। बाइक चला रहा मुकुल पुत्र सुन्दर लाल निवासी फेरुपुर पथरी ने अपनी परिचित महिलाओं संयोगिता, उसकी बेटी प्रीती कटारिया निवासी रविदास बस्ती कनखल के साथ मिलकर उसके साथ गाली गलौच, मारपीट करते हुए हत्या की धमकी दी थी।

पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी । अब इसी मामले में महिला दारोगा पर दबाव बनाया जा रहा है ,आरोप है कि कुछ अंजान लोगों ने उसे मुकदमा वापस लेने के लिए डराया धमकाया भी गया । मुकदमा वापस ना लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी । पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।