कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की टनल में फंसे मजदूरों की सशकुल वापसी के लिए प्रार्थना

Listen to this article


हरिद्वार। कांग्रेस सेवादल के पूर्व शहर अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी के संयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंगा में दीपदान कर उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फंसे मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना की। नितिन यादव यदुवंशी ने कहा कि 11 दिन से टनल में फंसे मजदूरों के लिए पूरा देश चिंतित है। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रभावी योजना अमल में लाकर मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालना चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष कपिल व पार्षद कैलाश भट्ट ने कहा कि सभी को मजूदरों के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। ऋषभ वशिष्ठ व संदीप भट्ट ने कहा कि बचाव कार्य में जुटी एजेंसियों द्वारा जारी वीडियो में मजूदरों के दिखाई देने पर सभी को कुछ राहत मिली है। अब सरकार को जल्द से जल्द मजदूरों को सुरंग से बाहर निकालने के प्रयास करने चाहिए। प्रार्थना करने वालों में ओम पहलवान, सुभाष कपिल, शुभम जोशी,तरूण सैनी,शानू गिरी,दीप बिष्ट,शंकर अग्रवाल,तरूण बढ़ानी आदि शामिल रहे।